<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 24, 2026

मिशन शक्ति अभियान में धनघटा पुलिस को सफलता, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना धनघटा में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने चौराकला निवासी दीपक पुत्र श्रीकान्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार, 24 नवंबर को आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक मैनेजर यादव और कांस्टेबल अनुराग मिश्रा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages