<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 19, 2026

अब घर बैठे जमा कर सकेंगे रेलवे पेंशनर जीवन प्रमाण-पत्र, शिविर में सिखाई गई ऑनलाइन प्रक्रिया


गोरखपुर। रेलवे पेंशनरों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पहल की गई। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार को एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, जटेपुर रेलवे कॉलोनी में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीर जी श्रीवास्तव ने डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की उपयोगिता बताते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था से पेंशनरों को काफी सहूलियत मिल सकती है। उन्हें प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस दौरान करीब 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मोबाइल के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य ऑनलाइन विकल्पों का उपयोग कर जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही इसकी आवश्यकता, महत्व और तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। शिविर का उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर उन्हें भविष्य में होने वाली असुविधाओं से बचाना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages