<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 19, 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत संतकबीरनगर में चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए सुरक्षा और अधिकारों के उपाय


संतकबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत गुरुवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों और किसी भी तरह की उत्पीड़न की घटना होने पर पुलिस से सहायता लेने के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए।

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुर्गा मंदिर बरदहिया और पठान टोला, महिला थाना पुलिस ने जिला अस्पताल, मेंहदावल पुलिस ने तुलसीपुर, महुली पुलिस ने महुली खास, बखिरा पुलिस ने कस्बा नंदौर तथा बेलहरकला पुलिस ने अमरडोभा और पड़िया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

वहीं, महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनते हुए त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी देते हुए निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages