<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 11, 2026

पुरानी रंजिश में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, पिपराइच पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में संलिप्त दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे ग्राम अगया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वादिनी के बेटे और उसके साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर थाना पिपराइच में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन चौधरी पुत्र संजय चौधरी और राज चौधरी पुत्र प्रकाश चौधरी, निवासी ग्राम अगया, थाना पिपराइच को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही/कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव तथा कांस्टेबल उपेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव और संदीप कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages