बस्ती। तहसील बस्ती सदर में शनिवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या गंभीरता न बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को थानों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त 88 शिकायतों में राजस्व विभाग की 20, पुलिस की 15, पूर्ति विभाग की 15, विकास विभाग की 10 तथा अन्य विभागों की 28 शिकायतें शामिल हैं। इनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, अधिशासी अभियंता विद्युत शुभम पांडेय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment