बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस दुख की घड़ी में विश्व हिंदू महासंघ परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा में डॉ. अरुण सिंह, सुधीर सिंह, प्रमोद सिंह, बिंदु गोपाल त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, वशिष्ठ मुनि दुबे, सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार मंटू चौधरी, इंजीनियर महेश चौधरी, अर्पण श्रीवास्तव, रवि शुक्ला, शिवम मिश्रा, अभिषेक वर्मा, उज्ज्वल सिंह, आरती यादव, सीताराम यादव, आलोक चौधरी, मनीष सोनकर, अरविंद सिंह, अंकित सिंह, अभय सिंह और सत्य राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment