<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 23, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण


बस्ती। बैरिहवा मोहल्ले स्थित सत्यवती स्कूल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती के सचिव एवं ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा एवं एलआईसी के इंद्रजीत पाण्डेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जरूरी है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उपचार में राहत देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और मानवता की भावना से ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

शिविर के आयोजन में अजीत कुमार श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, उमाकांत श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जयगोविन्द श्रीवास्तव, राधेरमन यादव, दीनानाथ मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव और प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। अंत में रंजीत श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Pages