<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 19, 2026

ट्रेन में छूटा महिला यात्री का 3.25 लाख का जेवरात भरा पर्स जीआरपी ने लौटाया


गोरखपुर/मऊ। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के छूटे सामान को सुरक्षित वापस लौटाने की जिम्मेदारी निभाते हुए जीआरपी थाना मऊ पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बापूधाम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का छूटा जेवरात और नकदी से भरा पर्स पुलिस ने बरामद कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। पर्स में रखे आभूषण और नकदी की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला यात्री बनारस से मऊ जंक्शन तक ट्रेन संख्या 14111 बापूधाम एक्सप्रेस के कोच बी-02 की सीट संख्या 34 पर सफर कर रही थी। मऊ रेलवे स्टेशन पर उतरते समय वह अपना लेडीज हैंड पर्स सीट के नीचे ही भूल गई। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, एक मंगलसूत्र, बच्चों के कान के आभूषण, अंगूठी, मोबाइल चार्जर और 6,468 रुपये नकद रखे हुए थे।

इसकी सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट कर्मचारियों को अवगत कराया गया। स्कॉर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल तरुण कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव ने तत्काल संबंधित कोच की सघन जांच की। इस दौरान महिला का लेडीज पर्स आभूषण और नकदी सहित सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

इसके बाद महिला यात्री को सूचना देकर जीआरपी थाना मऊ बुलाया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद पर्स उसके सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर महिला यात्री नेहा ने जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

जीआरपी अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से रेल पुलिस की तत्परता और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी सामने आई है।

No comments:

Post a Comment

Pages