<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 17, 2026

जागरूकता अभियान में ग्राम चौपालों में महिलाओं को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद स्थापित किया गया।

अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला थाना पुलिस ने मेहंदावल बाईपास, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने खुशिया टोला व बारेटोला, थाना महुली पुलिस ने ग्राम नटवा, थाना मेहंदावल पुलिस ने नायक टोला, थाना धनघटा पुलिस ने उमरिया बाजार व दौलतपुर तथा थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने सुकरौली और नानकार में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें निर्भीक होकर अपनी समस्याएं रखने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages