<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

राशन वितरण में घटतौली का आरोप, कोटेदार के खिलाफ जांच की मांग


बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गोबरहिया निवासी उमेश शुक्ल ने मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायती पत्र देकर तथा प्रसिद्ध कुमार पुत्र चन्द्रभूषण ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत लोहरौली के कोटेदार राज नारायण पर राशन वितरण में घटतौली और मनमानी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए पत्र में प्रसिद्ध कुमार ने आरोप लगाया है कि कोटेदार राज नारायण द्वारा उन्हें एवं ग्रामसभा के अन्य राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से दो किलो कम राशन दिया जाता है। साथ ही राशन में घटतौली कर बचा हुआ राशन खुले बाजार में बेचने का आरोप भी लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि जब कार्ड धारक इस संबंध में सवाल करते हैं तो कोटेदार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कोटेदार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके कारण ग्रामीण खुलकर विरोध नहीं कर पाते।
पीड़ितों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सभी पात्र कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages