<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

खंडवा में दो दिवसीय मिलेट्स मेला एवं कृषक कल्याण वर्ष सम्मेलन आज से


खण्डवा। मध्य प्रदेश में इस साल मनाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन के अंतर्गत खण्डवा में आज सोमवार से दो दिवसीय मिलेट्स मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कृषि उप संचालक नितेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम नई कृषि उपज मण्डी परिसर खण्डवा में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन का उद्देश्य श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन, पोषण और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना है।
मेले के मुख्य आकर्षण :
प्रदर्शनी : मिलेट्स (कोदो, कुटकी, रागी आदि) से बने पौष्टिक व्यंजनों (सेव, रोटी, खीर, खिचड़ी) की प्रदर्शनी।
कृषक सम्मेलन : किसानों को उन्नत बीज, जैविक खेती और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी।

No comments:

Post a Comment

Pages