<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 25, 2026

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की टीम इलेवन के प्रतिनिधिमंडल ने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से भेंट कर जनपद की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, शांति व्यवस्था कायम रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और अपराध एवं अव्यवस्था के मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनपद में पुलिस निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, जबकि निर्दोषों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
मुलाकात के दौरान टीम इलेवन के दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, पूर्व प्रमुख पिन्टू सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages