<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 25, 2026

विनय कटियार ने किया सोलर ग्रीन योजना केंद्र का उद्घाटन, पीएम सूर्य घर योजना से मिलेगी सस्ती व स्वच्छ बिजली


बस्ती। बुधवार को पूर्व सांसद विनय कटियार ने रोडवेज के निकट स्थापित सोलर ग्रीन योजना केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्थापित किया गया है, जो ऊर्जा संकट को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा। यह केंद्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है।
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। सोलर ग्रीन योजना के माध्यम से लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी तथा बिजली कटौती जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने का आग्रह किया।
सोलर ग्रीन योजना के प्रोपराइटर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से लेकर सब्सिडी से जुड़ी पूरी प्रक्रिया में ग्राहकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे वे आसान किस्तों में सोलर सिस्टम लगवा सकें। पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर अमित चौधरी, सनी चौधरी, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, अजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, लवकुश चौधरी, विशाल चौधरी, राहुल चौधरी, इन्द्रलेश चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज, जयसिंह, नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages