<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 24, 2025

आभास को मिली गणित में पीएचडी की उपाधि


बस्ती। जिले के परसरामपुर ब्लॉक के धोषणे मिश्र गांव निवासी आभास मिश्र ने गणित विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की डिग्री हासिल किया है। इससे क्षेत्र व परिवार में खुशी का माहौल बन गया है। आसपास के लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।
आभास मिश्र को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से गणित विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त हुई है। आभास ने डॉ. संत शरण मिश्र के निर्देशन में गणित व सांख्यिकी विषय में पीएचडी पूरा किया है।
शोधार्थी आभास ने पीएचडी सफलतापूर्वक पूर्ण कर शैक्षिक जगत में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह शोधकार्य गणित व सांख्यिकी विषय में पूरा हुआ है। उन्हें प्रसिद्ध शिक्षाविद् व अनुसंधान विशेषज्ञ डॉ. संत शरण मिश्र का निर्देशन मिला। उनके इस शैक्षणिक योगदान से न केवल शैक्षणिक समुदाय में गर्व की लहर दौड़ गई है, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी काफी खुशी का माहौल बन गया है। डॉ. आभास परसरामपुर ब्लॉक के धोसड़े मिश्र गांव के मूल निवासी हैं और उन्होंने बीएससी की पढ़ाई बभनान व एमएससी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पूरी किया है। इनका शोध कार्य आधुनिक सांख्यिकीय तकनीकों व गणितीय मॉडलिंग पर आधारित है। जिसमें उन्होंने सामाजिक विज्ञान, जनसंख्या विश्लेषण व कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में गणित के अनुप्रयोग को केंद्र में रखा है। उनके शोध में सांख्यिकीय पद्धतियों की नवीन व्याख्या के साथ-साथ विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए गणितीय उपकरणों का प्रभावशाली प्रयोग पाया गया है।
डॉ. आभास ने बताया कि “गणित केवल एक अकादमिक विषय नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में निर्णय लेने की एक सटीक प्रणाली है। सांख्यिकी विशेष रूप से आज के डेटा-प्रवण युग में, समाज और तकनीक के बीच एक सेतु की तरह कार्य करती है।”
उन्होने अपनी इस सफलता को श्रेय अपने पिता का. राज नारायन, भाई व मां के साथ अपने मार्गदर्शक डॉ. संत शरण मिश्र को दिया है। इस उपाधि की प्राप्ति न केवल डॉ. आभास मिश्र की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी। इस उपलब्धि पर डायट प्रवक्ता डॉ. वीर बहादुर सिंह व शशि दर्शन त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages