बस्ती। विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनन्द जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार की संस्तुति पर बस्ती मण्डल के पदाधिकारियो के मनोनयन की सूची जारी किया है।
यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष इष्टदेव पाण्डेय ने बताया कि शरद श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृज बिहारी पाण्डेय कोषाध्यक्ष, सत्यदेव दूबे महासचिव, दिनेश गुप्ता, राम कुमार पाण्डेय, चन्द्रपाल चौधरी उपाध्यक्ष, शिवम त्रिपाठी प्रचार सचिव, हरिश्चन्द्र उपाध्याय संगठन सचिव, गोविन्द सिंह, इन्द्र प्रकाश यादव और ब्रम्हानन्द पाण्डेय को मण्डल सचिव घोषित किया गया है। मण्डल अध्यक्ष इष्टदेव पाण्डेय ने बताया कि अति शीघ्र मण्डलीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment