<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 30, 2025

लखनऊ 'आम महोत्सव' में हिस्सा लेंगे बस्ती के बागवान

- चार जुलाई से शुरू होगा त्रिदिवसीय आम महोत्सव


बस्ती। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी आम महोत्सव का आयोजन 4 से 6 जुलाई तक अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में किया जाएगा। इस महोत्सव में जिले के बागवान अपने उत्पादन को प्रदर्शित करेंगे।

लखनऊ आम महोत्सव में सभी प्रजातियों के पके व अधपके फलों का प्रदर्शन किया जाता है। आम के फलों की प्रदर्शनी व पुरस्कार के लिए 3 जुलाई को जिला स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग के इच्छुक किसान व बागवान 2 जुलाई को शाम तक अपना नमूना कंपनीबाग स्थित जनपदीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक भानु प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि 4 जुलाई को मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और उसी दिन चयनित कृषकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages