बस्ती। सन 2016 से लम्बित रेलवे ओवरब्रिज शुगर मिल साइड के निर्माण प्रक्रिया के प्रारम्भ होते ही जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर रही है। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि पुरानी बस्ती रेलवे स्टेशन के दोनों ओर रेलवे फाटक पर पर ट्रेनों के निरन्तर आवागमन के कारण घंटों जाम में फंसे रहना आम बात है। रोज इससे जूझती जनता निरन्तर अंडरपास या ओवरब्रिज की मांग कर रही थी। बड़ी प्रतीक्षा के बाद अब जाकर जब रेलवे स्टेशन शुगर मिल साइड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ तो जनता जाम से मुक्त होने का अनुमान कर प्रसन्नता व्यक्त करते नजर आई। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। रेलवे सलाहकार गौरव गुप्ता ने इस पर विशेष खुशी जताते हुए जनता के सपने को साकार होना बताया।
![]() |
ओम प्रकाश आर्य |
ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि शुगर मिल साइड रेलवे ब्रिज का बनना उन सभी लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो रोज घण्टों जाम में फंस जाते थे। इस पुल के न बनने से बच्चों को स्कूल, मरीजों को अस्पताल, यात्रियों को स्टेशन, व्यापारियों को इधर से उधर जाने में बहुत परेशानी हुई पर अब इस पुल के बन जाने से आमजनमानस की दुश्वारियां दूर होंगी।
![]() |
आनन्द राजपाल |
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के आनन्द राजपाल और सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि पुरानी बस्ती क्षेत्र व्यापारिक क्षेत्र है जहां पर आवागमन बहुत ज्यादा होता है और व्यापारियों की सुविधा के लिए ओवर ब्रिज का होना नितांत आवश्यक है, काम खत्म होते जाम में ना फसाने पे इस तरीके की व्यवस्था जरूरी है रेलवे ने फाटक नंबर 198 बी पर ओवर ब्रिज की व्यवस्था दी है जिसके लिए मैं रेलवे को और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिससे कि पांडे बाजार और नई बाजार में जाम की समस्या समाप्त होगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
![]() |
सिद्धेश सिन्हा |
समाजसेवी सिद्धेश सिन्हा ने जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ओवरब्रिज बनने से बिना किसी जाम में फंसे लोग अपने गंतव्य को आसानी से निकल सकेंगे।
भाजपा नेता अमरेश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पुल को पास करके जनता जनार्दन का दिल जीता है। उन्हें अवश्य ही जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस पुल के पास होने से जिले के दूर दराज कस्बों के व्यापारियों को पुरानी बस्ती से माल खरीद कर आने-जाने में बहुत सुविधा होगी जिससे पुरानी बस्ती का थोक व्यापार भी उन्नत होगा।
No comments:
Post a Comment