गोरखपुर। सदस्यता अभियान की महानगर कार्यशाला बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला उपस्थित रहे ।
भारतीय जनता पार्टी महानगर ईकाई गोरखपुर की एक दिवसीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन बेनीगंज पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर वंदे मातरम गीत की उद्बोधन के साथ शुरू की गयी।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि सशक्त भारत का निर्माण करना हीं हमारा उद्देश्य है। भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है जबकि अन्य दलों के लोग सिर्फ लूट, भ्रष्टाचार कर अपना परिवार मजबूत करना चाहते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हमारे कार्यकर्ता भाजपा सरकार व संगठन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम सरकार में है। 2014 के पहले रशीद बही के माध्यम से सदस्य बनते थे। 2014 के बाद डिजिटल सदस्यता शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को सभी बूथों की एक कार्यशाला आयोजित होगी व मोर्चा की भी कार्यशाला आयोजित होगी। सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण करें।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाना है। राजेश गुप्ता ने महानगर पदाधिकारी से सदस्यता अभियान महानगर को हमेशा की तरह क्रमांक एक पर व प्रदेश में अव्वल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे उत्साह के साथ लगकर अभियान को सफल बनाना है।
सदस्यता अभियान को विशेष रूप से लेते हुए हमें प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास को देखते हुए लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। आम जनमानस के साथ-साथ देश व प्रदेश का युवा नौजवान सदस्यता अभियान को लेकर उत्सुक है। कार्यशाला को ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment