<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 25, 2024

समाजवादियों ने बी.पी. मण्डल को जयंती पर किया याद

- इतिहास में पिछड़ा वर्ग के नायक हैं बी.पी. मण्डल : महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बी.पी.मंडल को उनकी जयंती पर याद किया गया। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विमर्श किया। सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल को इतिहास में पिछड़ा वर्ग के नायक के रूप में याद किया जाता है। पिछड़ा वर्ग को आजादी के करीब पांच दशक बाद मंडल आयोग की सिफारिश लागू होने से अधिकार मिला लेकिन सामाजिक न्याय को पूरी तरह से जमीन पर उतारने के लिए उनकी दूसरी कई सिफारिशों को लागू करना जरूरी है। इसके लिये समाजवादी निरन्तर संघर्षरत है।
विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, सपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, आर.डी. निषाद, जमील अहमद, मोहम्मद सलीम, मो. स्वालेह, अरविन्द सोनकर, प्रशान्त यादव आदि ने कहा कि बी.पी. मण्डल बहुसंख्यकों के मसीहा और पिछड़ों की आवाज थे, वे समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और गैर बराबरी को समाप्त करने के पक्षधर थे। उनके द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक है। पिछड़े वर्ग से आने वाले युवा उन्हें एक नायक की तरह हमेशा याद करते रहेंगे। मंडल कमीशन वही कमीशन है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की नौकरियों में पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित हुआ। उन्हें पिछड़ा वर्ग के नायक के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी सिफारिशों ने वंचितों को मुख्यधारा में लाने में बड़ा काम किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी बी.पी. मण्डल के भावनाओं के अनुरूप सामाजिक विषमता दूर करने की दिशा में निरन्तर सक्रिय है।
बी.पी.मंडल को उनकी जयंती पर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से रामशंकर निराला, दाउद, बलवंत, चीनी चौधरी, अखिलेश यादव, राम सनेही, रामचन्द्र यादव, अवधेश सोनकर, कैश मोहम्मद, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रभाकर वर्मा, मो. आमिश, अरुण मिश्रा,मो. हारिश, गौरीशंकर यादव , के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages