<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 23, 2023

ECI के नेशनल आइकॉन बने सच‍िन तेंदुलकर, कहा- टीम इंडिया, राष्ट्र के लिए करें वोट, आपका हर एक वोट जीत का 1-1 रन


नई द‍िल्‍ली। भारत के न‍िर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर वोटरों को प्रोत्‍साहित करने के लिए इस बार मास्‍टर ब्लास्‍टर क्रिकेट लीजेंड भारत रत्‍न से सम्‍मान‍ित सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकॉन के रूप में चुना है। इसको लेकर आज रंग भवन, आकाशवाणी, नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे व अरुण गोयल की उपस्थिति में सचिन तेंदुलकर के साथ 3 साल की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी क‍िए गए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया और राष्ट्र के लिए वोट करने की अपील की और कहा कि हर एक वोट जीत का एक-एक रन है।

सचिन तेंदुलकर ने मतदाताओं को मतदान करने के ल‍िए प्रोत्‍साह‍ित करने को वोटिग सेंटर पर जरूर जाने का आह्वान भी किया। तेंदुलकर ने कहा कि देश के लिए मतदान करने जरूर जाइए और अपना वोट कीजिए। उन्‍होंने एक वोट की कीमत क्‍या होती है, इसको लेकर भी अपना मत व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह मत सोचिए कि एक वोट नहीं करने से क्या फर्क पड़ता है। लेकिन मतदाताओं को यह समझना होगा कि उनके हर एक वोट से फर्क पड़ता है।

सच‍िन तेंदुलकर ने क्र‍िकेट की भाषा में वोट का महत्‍व बताते हुए लोगों से मतदान की अपील की। उन्‍होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए, राष्ट्र के लिए अपना वोट जरूर करें। हरेक वोट जीत का एक-एक रन है। उन्‍होंने यह भी कहा कि 600 मिलियन वोटर के लिए 10 मिलियन चुनाव कर्मचारी हैं। पोलिंग स्टेशन भी दूर नहीं होता है, वो केवल दो किलोमीटर के दायरे में होते हैं। इसलिए सभी को वोट‍िंग सेंटर पर वोट देने के ल‍िए जरूर जाना चाह‍िए और इसके ल‍िए जाना जरूरी समझना चाहिए। एक एंड पर बैटर रहकर मैच नहीं जीता जा सकता। नॉन स्ट्राइकर की भी अपनी भूमिका होती है। इसलिए देश के लिए वोट दीजिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages