- पार्टी उतारेगी योग्य उम्मीदवार : पतिराम आजाद
बस्ती। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये आम आदमी पार्टी की तैयारियां जारी पर है। इसी कड़ी में बुधवार को नगरपालिका क्षेत्र बस्ती का कार्यकर्ता सम्मेलन कटरा स्थित एक मैरेज हाल में हुआ।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि कार्यकर्ता नगर पालिका क्षेत्र में जनता के बीच सम्पर्क बढाये, लोगों के समस्याओें की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक ढंग से मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करें। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। नगर पालिका में योग्य प्रत्याशियों को ही चुनाव मैंदान में उतारा जायेगा। कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। सफाई की स्थिति बेहद खराब है। आम आदमी पार्टी को मौका मिला तो भ्रष्टाचार से मुक्ति के साथ विकास की गति तेज होगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी और महिला विंग जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला महासचिव डा. रामसुभाष वर्मा, मुकेश कुमार शुक्ला फौजी, बबिता शुक्ला, राबिन मिश्रा, आदि ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना पहली प्राथमिकता है। जन सहयोग से आम आदमी पार्टी इस बार जीत का रेकार्ड बनायेगी, नगर पालिका क्षेत्र के लोग बदलाव का मन बना चुके है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से चन्द्रभान कन्नौजिया, डी.सी. दूबे, वीरेन्द्र यादव, फिरदौस अहमद, मिथलेश भारती, प्रमोद पाण्डेय, मनोज कुमार जायसवाल, हरेन्द्र कुमार चौधरी, शिवा मौर्या, नीरज, राकेश कुमार चौधरी, रोहित अग्रहरि, वाजिद अली, राकेश कुमार गौतम के साथ सैकड़ो लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment