<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 23, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर हिंदू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि


बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई ने न्याय मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा का संयोजन जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन त्याग, सादगी और संस्कारों की मिसाल रहा। उनके जीवन से आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। राष्ट्र उन्हें हमेशा याद रखेगा।

शोक सभा में विनय सिंह, कन्हैयालाल, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रवि शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, अमित सिंह, दुर्गेश पांडेय, धर्मेंद्र सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages