संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
एसपी ने कहा कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। पुलिस आमजन की शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण और जनविश्वास मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:
Post a Comment