<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 21, 2026

जातिसूचक शब्दों के साथ मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा बलईवीर गांव निवासी रिंकू पुत्र रामप्रकाश ने दुबौलिया पुलिस पर शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।


पीड़ित के अनुसार, बीते 9 नवंबर 2026 को कटरिया गांव निवासी राजेन्द्र राजभर, जोखू राजभर और संजू पाल ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी। घटना के बाद उसने दुबौलिया थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

रिंकू का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक ने दुबौलिया थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, इसके बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस ने केवल निरोधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। उसने आरोपितों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages