<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 27, 2026

इनोरैल-2026 प्रदर्शनी में नवीनतम रेल तकनीकों से रूबरू हुए डीआरएम गौरव अग्रवाल

 




वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने आरडीएसओ परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इनोरैल-2026 प्रदर्शनी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों एवं संगठनों की ओर से प्रदर्शित नवीनतम तकनीकी उपकरणों, आधुनिक प्रणालियों, प्रोटोटाइप इकाइयों, उन्नत संरक्षा उत्पादों और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े तकनीकी नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित प्रतिनिधियों से इनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में डीआरएम ने सीटीसी प्रणाली, रोलिंग स्टॉक उपकरणों, आधुनिक बायो-टॉयलेट प्रणाली और ब्रेकिंग सिस्टम सहित रेलवे से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों एवं उत्पादों का जायजा लिया। उन्होंने कंपनियों के प्रबंधकों और प्रतिनिधियों से इन तकनीकों की उपयोगिता, कार्यप्रणाली तथा लखनऊ मंडल में इनके संभावित अनुप्रयोगों पर चर्चा की। साथ ही संबंधित प्रतिनिधियों को इन तकनीकों के संबंध में आगे विचार-विमर्श के लिए मंडल कार्यालय आमंत्रित किया।

डीआरएम ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत तकनीकी नवाचारों को रेलवे के आधुनिकीकरण, संरक्षा और परिचालन दक्षता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां नवीन तकनीकों के विकास, स्वदेशी विनिर्माण और रेलवे सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रास्ट्रक्चर भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिल्पी कनौजिया तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/सामान्य मनीष गंगवार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages