<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 27, 2026

जीआरपी ने 11 राज्यों से बरामद किए 405 मोबाइल, 81 लाख रुपये है कीमत

- मोबाइल पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, मई 2025 से अब तक 2725 से अधिक फोन बरामद



गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर की सर्विलांस सेल ने अभियान चलाकर चोरी और गुम हुए 405 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 81 लाख रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल की टीम ने पिछले तीन माह में उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किए। इनमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्य शामिल हैं। बरामद मोबाइलों में 20 से 25 हजार रुपये कीमत वाले फोन के साथ करीब 50 हजार रुपये तक के महंगे मोबाइल भी शामिल हैं।

27 नवंबर को पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। इस दौरान मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस सेल मई 2025 से अब तक 2,725 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को वापस दिला चुकी है।

इस उपलब्धि पर टीम को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभियान में उपनिरीक्षक सुंदर सिंह, मुख्य आरक्षी बृजेश यादव, विकास कुमार राय और आरक्षी रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Pages