<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

गोरखपुर का वादा, प्रयागराज में पूरा : अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सौगात

- मुख्यमंत्री की घोषणा पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने जताया आभार


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रदेश के वकीलों को 5 लाख रुपये तक के सालाना कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की सौगात देने का ऐलान किया है। प्रयागराज में आयोजित इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में की गई इस घोषणा का गोरखपुर के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है।

बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट, गोरखपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर में अधिवक्ताओं के हित में किया गया वादा प्रयागराज में पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ता समाज की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा से अधिवक्ताओं को गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा जरूरतों के समय आर्थिक सहायता मिल सकेगी। यह निर्णय अधिवक्ता समाज के कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके हितों की सुरक्षा तथा कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास स्वागत योग्य हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अधिवक्ताओं के हित में आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी निर्णय लिए जाएंगे।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर में किया गया वादा, प्रयागराज में पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से अधिवक्ता समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Pages