<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

अपर महाप्रबंधक ने की लखनऊ मंडल की समीक्षा, यात्री सुविधाओं और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू सहित मंडल के समस्त शाखाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि रेलवे का प्राथमिक दायित्व यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्टेशनों पर मूलभूत यात्री सुविधाओं तथा परिचालनिक संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अपर महाप्रबंधक ने लखनऊ मंडल में आर्बिट्रेशन, भूमि एवं स्थापना से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखाधिकारियों से लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति और विभाग की ओर से की जा रही आगामी कार्रवाई की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त यात्री परिवादों की भी समीक्षा की गई। अपर महाप्रबंधक ने अधिकारियों को यात्री शिकायतों के मूल कारणों की पहचान कर उन्हें दूर करने तथा भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निवारक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने मंडल में कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में रेल कर्मचारियों के लिए संचालित ‘भ्रमण कार्यक्रम’ तथा स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों और रेलवे कार्यालयों में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों की जानकारी दी।

उन्होंने पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित लखनऊ सिटी और गोरखपुर स्थित डोमिनगढ़ स्टेशनों की कार्यप्रणाली के बारे में भी अपर महाप्रबंधक को अवगत कराया। इसके अलावा रेल यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से लखनऊ मंडल के ऐशबाग जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन तथा लखनऊ जंक्शन पर स्थापित पर्यावरण निगरानी तंत्र एवं उसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।

बैठक में लखनऊ मंडल के सभी शाखाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages