<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

नवनियुक्त भाजपा महानगर पदाधिकारियों ने बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर जिला कार्यसमिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प लिया। इसके बाद सभी पदाधिकारी माधव धाम स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचे और वहां आशीर्वाद लिया। बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने महानगर कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर वरुण चौरसिया, संतोष शुक्ला, पवन यादव, रणविजय शाही, मनीष जैन, रणविजय सिंह मुन्ना, अमृतलाल भारती और श्वेता श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी है। महामंत्री पद पर अच्युतानंद शाही, समरेन्दु कुमार सिंह और मनोज अग्रहरी, जबकि मंत्री पद पर सत्यम साहनी, आनंद अग्रहरि, जगनैन सिंह नीटू, उषा चौहान, प्रेम नाथ शुक्ला, सिद्धांत घोष, निखिल मोथानी और सूरज गुप्ता को दायित्व दिया गया है। विक्की कुकरेजा को कोषाध्यक्ष तथा विशवेष श्रीवास्तव को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बाबा गोरखनाथ से संगठन को और मजबूत करने, जनता की सेवा करने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की प्रेरणा और आशीर्वाद मांगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी निष्ठा, समर्पण और संगठन भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सांसद रवि किशन शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह ‘आशू’, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीवी चौरसिया, अष्टभुजा शुक्ला ‘पप्पू’, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ‘बड़े’, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनुराग मझवार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महानगर पदाधिकारी, मोर्चों के महानगर अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, विशाल गुप्ता, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, मुकेश चौधरी, राम केवल पासवान, श्रीराम पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages