<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 28, 2026

यूपी के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान, बारिश, ओलोवृष्टि


लखनऊ। यूपी के लोगों को गुरुवार से अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिल मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश 50 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। कई जिलों में 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
बांदा, फतेहपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, चित्रकूट कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, और ललितपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ इन जिलों में ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार आंधी चल सकती है। कुछ जिलों में 80 किमी की रफ्तार से आंधी आ सकती है।
- शुक्रवार को यहां पर 100 किमी की रफ्तार से चल सकती है आंधी
मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी में 29 मई (शुक्रवार) को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में 80 से 90 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
- बारिश के साथ यहां पड़ेंगे ओले
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बांदा , चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी में 70-90 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages