<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

ठाकुरगंज पुलिस ने आत्महत्या उकसाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने 25 वर्षीय पियूष अग्रवाल उर्फ राघव पुत्र प्रह्लाद जी अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया।
जानकारी के अनुसार,  08 मार्च को वादी श्री गुल्ला पुत्र श्री राम निवास निवासी ग्राम सोनावा, थाना रेऊसा, जनपद सीतापुर ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर थाना ठाकुरगंज में प्रारंभ में हत्या का मुकदमा (मु0अ0सं0-0128/2026) धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान यह मामला आत्महत्या का पाया गया, जिसके बाद धारा 109(1) बीएनएस को धारा 108 बीएनएस में परिवर्तित किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी पियूष अग्रवाल को झंडे वाले चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार उसे जिला कारागार गोसाईगंज लखनऊ भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages