<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 12, 2026

बकाया कर वाले वाहनों पर चला प्रवर्तन अभियान, 15 वाहनों का चालान, 9 निरुद्ध

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेशभर में 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक कर बकाया में संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बस्ती जनपद में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्रीकर अधिकारी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 9 वाहनों को विभिन्न अनियमितताओं के चलते संबंधित थानों में निरुद्ध किया गया। इन वाहनों पर कर बकाया, फिटनेस फेल, परमिट फेल, बीमा फेल, ओवरलोडिंग सहित अन्य अभियोग पाए गए।

कार्रवाई के तहत थाना पैकोलिया में 6 वाहनों को बंद किया गया, जिनमें 4 ट्रक, 1 वैन तथा 1 मैजिक वाहन शामिल हैं। वहीं परशुरामपुर थाना क्षेत्र में 1 ट्रक ओवरलोडिंग के कारण तथा 2 स्कूल बसों को भी निरुद्ध किया गया।

अभियान के दौरान वाहनों से कुल 1.25 लाख रुपये प्रशमन शुल्क तथा 44 हजार रुपये कर की वसूली भी की गई।

इस प्रवर्तन अभियान में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार, यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी सहित प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि कर बकाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages