<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 25, 2025

demo-image

भाजपा सरकार से पहले बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित रहते थे - दयाराम चौधरी

1001728816

बस्ती। सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति पर केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत गनेशपुर के कार्यालय पर प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक/ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की विस्तार से चर्चा किया।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने राज्य में 8 साल के दौरान आए व्यापक परिवर्तन का जिक्र करते हुए अन्नदाता किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए सरकार की तरफ से किए गए कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अपराधियों के खिलाफ अभियान तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य किया है।

जीडीपी में उछाल और कानून व्यवस्था के राज का जिक्र करते हुए दयाराम चौधरी ने कहा कि हर क्षेत्र में यूपी आगे बढ़ा है। उन्होंने 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के बारे में बताते हुए कहा कि बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित रहते थे। दंगे और हिंसा होती थी। अपराधियों का बोलबाला था। पहले यहां पहचान का संकट था। आज किसान खुशहाल है और आमदनी बढ़ी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages