बस्ती। तथागत गौतम बुद्ध के उपासक बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे भन्ते भिखू चंदिमा थेरो अध्यक्ष धम्मा लर्निंग सेंटर सारनाथ के 40 वें जन्मदिन पर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल प्रभारी के.पी. राठौर के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के लोगों में फल का वितरण कर उनके सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना किया गया।
वृद्ध जनों में फल वितरण के बाद बसपा नेता के.पी. राठौर ने कहा कि विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए धम्म लर्निग सेंटर के अध्यक्ष भिक्खु चंद्रिमा थेरो द्वारा तथागत बुद्ध का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वे करुणा, मैत्री, प्रज्ञा, शील, समाधि को जीवन का आधार बनाने के निरन्तर जागरूकता अभियान चलाते हैं। ऐसे व्यक्तित्व का जन्म दिन नेक कार्यो को करने की प्रेरणा देता है।
फल वितरण के बाद समाजसेवी अशोक सम्राट ने कहा कि तथागत बुद्ध ने अनेक लोगों का जीवन बदला है। भिक्खु चंद्रिमा थेरो बुद्ध का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व निभा रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ, लम्बी उम्र दे। फल वितरण करने वालों में विनय अंबेडकर प्रधान, अंकुर प्रधान, अनूप , सोनू निगम, नागेन्द्र प्रताप आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment