वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बलरामपुर। Yogi Adityanath ने बुधवार को बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Maa Pateshwari Devi Shaktipeeth, देवीपाटन में चैत्र नवरात्रि के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रूप से कार्य करे और शोहदों व चेन स्नेचरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित की जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
मुख्यमंत्री ने बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि छांगुर जैसे अपराधी दोबारा पनपने न पाएँ।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने Maa Pateshwari University के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे उच्च शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन जनसुनवाई करें और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

No comments:
Post a Comment