बस्ती। नगर क्षेत्र के चंदो स्थित व्यास आश्रम में आयोजित राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास के रूप में 108 विश्वामित्र गुरु महाराज, वृंदावन से पधारे कौशल किशोर शास्त्री, अवधेश पांडेय और श्रीधर पथिक ने भगवान राम के चरित्र और नाम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथावाचक श्रीधर पथिक ने अपने प्रवचन में ‘राम’ नाम की विशेषता बताते हुए कहा कि यह ऐसा पवित्र नाम है जो हर दिशा में व्यापक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि ‘र’ किसी शब्द के बीच में आ जाए तो ‘धर्म’ बन जाता है, नीचे आ जाए तो ‘क्रम’ बन जाता है और पीछे आ जाए तो ‘कमर’ बन जाता है। इसी प्रकार ‘म’ भी ऐसा अक्षर है जो ऊपर, नीचे या बगल में लिखने पर हर रूप में ‘म’ ही हो जाता है। किसी भी शब्द के ऊपर बिंदी लगा दीजिए तो ‘म’ हो जाता है, बगल में लिखिए तो ‘म’ बन जाता है, यहां तक कि अरबी भाषा में भी किसी अक्षर के नीचे बिंदी रखने से ‘म’ बन जाता है। उन्होंने कहा कि इसी कारण परमात्मा का नाम ‘राम’ है, जो हर दिशा में व्याप्त है और इस नाम का स्मरण करने से सभी का कल्याण होता है।
कथा के दौरान धार्मिक वातावरण में तीन कन्याओं के विवाह के लिए सामग्री प्रदान की गई तथा कन्यादान, आशीर्वाद और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर किसान डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश सिंह, भोजपुरी गायक धीरेंद्र सिंह (भेलवल), विष्णु पाल, राजू सिंह, सुनील श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, महिमा सिंह और अनुसुइया सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment