<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 24, 2026

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे बस्ती के अजय पाण्डेय


बस्ती। 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ एवं ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य, बस्ती के अजय पाण्डेय हिस्सा लेेगे। सामाजिक  अधिकारिता न्याय मंत्रालय भारत सरकार ने अजय पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का राज्य सम्पर्क अधिकारी भी नामित किया है।

ट्रांसजेंडरों का पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में प्रमुख सरकारी पहलों के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ अजय पाण्डेय को सामाजिक अधिकारिता न्याय मंत्रालय भारत सरकार की मदद से रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। यह जानकारी देते हुये अजय पाण्डेय ने बताया कि यह जनपद के लिये गौरव का क्षण है। निश्चित रूप से वे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
ज्ञात रहे कि पिता स्वर्गीय डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय के निधन के बाद अजय ने सरकारी सेवाओं से त्यागपत्र देते हुए पिता के बनाए संस्था के माध्यम से अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया।बस्ती में हाशिए पर पड़े ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए अजय ने कई योजनाएं संचालित किया । जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने अजय को उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का सदस्य भी नामित कर दिया। पिछले 5 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण अजय के कार्यों से प्रभावित होकर कप्तानगंज के इंदिरा भवन पहुंचकर कर प्रदेश की पहली डिजिटल किन्नर पाठशाला का उद्घाटन किया था। बस्ती में ट्रांसजेंडरों के लिए भारत सरकार का प्रोजेक्ट गरिमा गृह लाने का श्रेय भी अजय को जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages