<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 10, 2025

हिन्दू संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन कर किया कड़ी कार्रवाई की मांग


बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा माफी निवासी मनोज कुमार ने मुण्डेरवा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मारपीट, जान से मारने के धमकी मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाने की मांग किया है।

तहरीर में मनोज कुमार ने कहा है कि जमीनी विवाद को लेकर  उसके घर पर जौहर पुत्र लड्डन, शहवान पुत्र मिन्नक, रोशन अली और सैफ पुत्र मोहम्मद आलम उसके घर पर चढ आये और कुदाल, फावड़ा, सब्बल, हसिया, चाकू लेकर घर के टीन शेड को उजाड़कर दीवार को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही सामान, लगे पेड़ पौधों को उखाड़कर फेंक दिया। शोर मचाने पर उसकी भाभी चंदा बचाव के लिये पहुंची तो उसे भी मारा पीटा। 112 पर पुलिस को सूचनाा दी गई। थाने से जाने के बाद भी उक्त लोग मारने-पीटने की धमकियां दे रहे हैं। उसने मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
घटना को लेकर आक्रोश है और अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री वशिष्ठ मुनि दूबे के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन कर मांग किया गया कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया गया। चेतावनी दिया कि यदि कड़ी कार्रवाई न हुई तो आन्दोलन किया जायेगा। घेराव के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष स्नेह पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू परिवार के साथ उत्पीड़न, हिंसा को बर्दाश्त नही किया जायेगा। घेराव के दौरान मुख्य रूप से रमन दूबे, मनीष दूबे, चन्द्रेश्वर दूबे, फागूलाल प्रजापति, हरेन्द्र सिंह, बहरैची शर्मा, हृदयेश, लालचंद मौर्य, गंगाराम , लालमन, संदीप, सचिन, राम आशीष चौधरी, शिवम पटेल, अनूप आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages