बस्ती। मजदूर संघ से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही संगठन के कार्यों से संविदा कर्मचारियों को अवगत भी कराया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद बस्ती के महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और सभी ब्लाकों के संविदा कर्मचारियों को जोड़ा जा रहा है जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है कि वह अधिक अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को उसके उद्देश्यों तक पहुचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
राहुल ने बताया कि संगठन सदस्यता ऑनलाइन https://jnhmunion.org लिंक के माध्यम से कराया जा रहा है। वार्षिक सदस्यता शुल्क 365 दिन का 365 रुपए और 10 रुपए पंजीकरण शुल्क कुल 375 रुपए ऑनलाइन ही जमा हो रहा है।
संगठन द्वारा चलाये जा रहे इस सदस्यता अभियान के तहत लगभग 60 लोगों ने ऑनलाइन 375 रुपए जमा कर सदस्यता ग्रहण कर लिया है।
No comments:
Post a Comment