<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 4, 2024

अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथिक कान्फ्रेस में डा. वी.के. वर्मा सम्मानित

बस्ती। रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक द्वारा लखनऊ के एक होटल में आयोजित तीसरे अर्न्तराष्ट्रीय होम्योपैथिक कान्फ्रेस 2024 में चेहरा, गला व शरीर के अनेक हिस्सों में निकलने वाले लिल्ला पर प्रस्तुति के लिये होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा को  अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। डा. वर्मा ने कहा कि उनके द्वारा पिछले 40 वर्षो के सक्रिय सेवा काल में 100 से अधिक होम्योपैथिक पर आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।


देश के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. नरेश अरोरा, रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी.पी. सिंह ने डा. वर्मा को उनके योगदान के लिये सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा को सम्मानित किये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. दूबे, प्रमुख अधीक्षक डा. विकास सोनकर, डा. बी.बी. मिश्रा, डा. आर.पी. मौर्य, डा. वीरेन्द्र तिवारी, डा. शैलेन्द्र तिवारी, डा. एन.के. सिंह गौतम, डा. धर्मेन्द्र चौधरी, डा. अनिल मिश्र, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनेद खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages