बस्ती। रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर कप्तानगंज के बल्लभ भाई पटेल माध्यमिक विद्यालय कटरी में ब्लाक अध्यक्ष राजकपूर के संयोजन में दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने आजादी के बाद दलित समाज के उत्थान के लिये किये गये कार्याे पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू से लेकर डा. मनमोहन सिंह की सरकार तक गरीबों के उत्थान के लिये अनेक नीति, कार्यक्रम चलाये गये, मनरेगा जैसे कल्याणकारी योजना ने गरीबों को ताकत दिया किन्तु वर्तमान के केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों, वंचितों के लिये वरन पूंजीपतियों के लिये काम कर रही है। गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं। इससे सावधान रहना होगा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र मल्ल, अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, चन्द्रशेखर वर्मा, सीमा निषाद, सोमनाथ संत, विवेक श्रीवास्तव आदि ने दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम में कहा कि बाबा साहब ने देश को दुनियां का सबसे बेहतरीन लिखित संविधान दिया किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलने का षड़यंत्र रच रही है। यदि दलित समाज एकजुट होकर कांग्रेस के साथ आगे न बढा तो मोदी सरकार संविधान को बदल देगी और देश के आम नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिये जायेंगे। संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबूराम सिंह शिवाकान्त तिवारी एडवोकेट को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन करते हुये नर्वदेश्वर शुक्ल ने कांग्रेस का दलितोें के लिये किये गये योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू सोनकर, राकेश मणि त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव, देवी प्रसाद पाण्डेय, प्रदीप चौधरी, अलीम अख्तर, विजय श्रीवास्तव, अजीज अहमद, रबब्लू गुप्ता, करीम अहमद, अंकुर मिश्र, ओम प्रकाश गौतम, राम कुशल गौड़, घूरन गौतम, मुनक्का, जैसराम, पप्पू मिश्र, महेन्द्र मिश्र, डा. मनोज कुमार के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पूर्व कांग्रेस नेता इटबहरा स्थित गौर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजन के घर पहुंचे और उनकेे पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया शोक संदेश सौंपा।
No comments:
Post a Comment