<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 8, 2023

खंडवा में बवाल, कांवड़ यात्रा पर पथराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोमवार रात मस्जिद के पास से गुजर रही कांवड़ यात्रा पर पथराव कर दिया गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्तिथि को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अफवाहों के शहर में रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। जगह-जगह पुलिस टीमें तैनात की जा रही हैं। बवाल के बीच खंडवा डीएम खुद मोर्चे पर उतर आए हैं। वह लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। डीएम का कहना है कि बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि महादेवगढ़ संगठन के बैनर तले सोमवार सुबह से ही खंडवा नगर में ‘हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा’ निकाली जा रही थी। सुबह से निकली यात्रा रात को कहारवाड़ी मस्जिद के सामने पहुंची। मस्जिद के थोड़ी दूर पर ही यात्रा का अंतिम छोर था। इस दौरान मस्जिद के पास कोई व्यक्ति यात्रा का भगवा ध्वज लहराने के दौरान टकरा गया, जिसके गुस्साए समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। हालात को काबू में करने को लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
‘जय हिंदू राष्ट्र महादेवगढ़ कावड़ यात्रा’ पर हुआ पथराव
जानकारी के मुताबिक, खंडवा शहर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार को ‘जय हिंदू राष्ट्र महादेवगढ़ कावड़ यात्रा’ निकाली गई। ओमकारेश्वर से खंडवा पहुंची कांवड़ यात्रा का नगर भ्रमण दौरान जगह-जगह फूलों से भव्य स्वागत किया गया। भोलेनाथ के जयकारों से शहर गूंज उठा था। हिंदू राष्ट्र बनाने और अखंड भारत पुनर्स्थापित करने का संकल्प दिलाकर यह कांवड़ यात्रा निकाली गई थी।
जगह-जगह पुलिस बल तैनात, लगाई गई बैरिकेडिंग
कांवड़ यात्रा में हजारों युवा शामिल थे। जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। नगर के गली मोहल्ले में बैरिकेडिंग की गई थी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन यात्रा के अंतिम पड़ाव के पूर्व ही मामूली बात पर पथराव हो गया, जिसे पुलिस ने काबू करते हुए कांवड़ यात्रियों को मौके से रवाना किया। निगम कर्मियों को बुलाकर पथराव वाले स्थान से सड़क पर पड़े पत्थर साफ करवाए गए।
पथराव में कुछ लोगों को आईं चोटें, इलाज जारी
जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पथराव की मामूली घटना हुई थी। अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर यकीन न करें। डीएम ने कहा कि वह खुद मोर्च पर उतर आए हैं। जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि स्थिति बिगड़ने न पाए।
कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के छुट्टी पर होने के चलते एडिशनल एसपी हमारे साथ मौजूद हैं। हमारे पास पथराव का वीडियो फुटेज है। पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स भी फ्लैग मार्च कर रही है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों से भी फोर्स को बुलाकर शहर में तैनात किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages