<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 22, 2023

कब्रिस्तान में रोपे औषधीय पौध, दिया संदेश


बस्ती। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली के संयोजन में हर्रैया तहसील क्षेत्र के भदावल खुर्द गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर कब्रिस्तान में खाली स्थान पर आम, नेबू, मुसम्मी, अमरख, कटहल, अमरूद, आंवला, चीकू, लीची, हींग, जामुन, अंजीर, मुसम्मी आदि के पौध रोपे गये। पिछले एक दशक से पौधरोपण का अभियान चला रहे गौहर अली ने कहा के केवल सरकारी कार्यक्रमों के बूते पौधरोपण संभव नहीं है। जन भागीदारी से तस्वीर बदल सकती है। हरियाली रहेगी तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। कहा कि औषधीय और दुर्लभ पौधे जब वृक्ष का रूप लेेंगे तो ग्रामीणों के काम आयेंगे।

पौधरोपण अभियान में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रोशन अली, रोजगार सेवक राम तीरथ, प्रभाकर सिंह, मकबूल अली, सोनू, मो.शमीम आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages