<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 21, 2023

वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक की याद में पत्रकारिता विश्वविद्यालय में 24 मार्च को होगी श्रृद्धांजलि सभा


भोपाल देश के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक की याद में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के एमपी नगर स्थित विकास भवन परिसर में 24 मार्च शाम 5 बजे श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केजी सुरेश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रृद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष एवं  मुख्यमंत्री मान. श्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। प्रो सुरेश ने कहा कि वैदिक जी न केवल देश के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक थे, बल्कि मध्यप्रदेश की शान थे और हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है l उल्लेखनीय है की वैदिक जी का दुखद निधन 14 मार्च को हो गया  था।

No comments:

Post a Comment

Pages