<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 8, 2024

कुदरहा बाजार से मुंडेरवा एवं गोरखपुर तक मार्ग पर सरकारी बस शुरू करने की मांग


महादेवा (बस्ती)। कुदरहा बाजार से मुंडेरवा मार्ग होते हुए गोरखपुर तक सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। सरकारी बस न चलने के कारण प्राइवेट वाहन यात्रियों से मनमानी किराया असूलते हैं। आए दिन यात्रियों से तू - तू  मैं - मैं करते हैं आए दिन यात्रियों से मारपीट भी करने लगते हैं। यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भारतीय किसान यूनियन के नेता दीनदयाल चौधरी उच्च अधिकारियों से मांग किया है कि जनहित को देखते हुए अविलम्ब सरकारी बस सेवा शुरू की जाए। प्रधान सर्वेश चौधरी, त्रियुगी नारायण जायसवाल, अजीत अग्रहरि ,श्यामू शुक्ला, प्रधान ओम प्रकाश सिंह, जगदंबा शुक्ला, बाल गोविंद आदि लोगों ने मांग की।

No comments:

Post a Comment

Pages