<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 25, 2023

सपा कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर के तैयारियों की हुई समीक्षा

बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा के साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण किये जाने और सांगठनिक सक्रियता और विस्तार पर चर्चा की गई।


बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियोें का आवाहन किया कि वे बूथ स्तर के तैयारियों में जुट जाय और अपने स्तर पर यह देख लें कि किसी मतदाता का नाम छूटने न पायें। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये पदाधिकारी औी कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर सपा के नीतियों, कार्यक्रमों से लोगों को जोडे़। कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। लोग सपा की ओर विश्वास से देख रहे हैं, समाजवादी कार्यकर्ता जन भावनाओं पर खरा उतरेें और उनके लिये संघर्ष करें।

जिला कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘ शिबलू’, राजेन्द्र यादव, राघवेन्द्र सिंह, कैश मोहम्मद, रणजीत यादव रिन्टू, धीरसेन निषाद, महासचिव मो. स्वालेह, कोषाध्यक्ष अरविन्द सोनकर, विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, रन बहादुर यादव, सचिव संजय गौतम, रामजीत यादव, राजदेव प्रसाद, निसार अहमद, कैलाशनाथ शुक्ल, पंकज निषाद, अजय दूबे, राजकुमार गिरी, रमेश गौतम, लालजीत चौधरी, प्रभाकर वर्मा, रामनाथ प्रजापति, रवि कुमार, धर्मराज यादव, रजवन्त यादव, हनुमान प्रसाद चौधरी, ज्ञानदास मौर्य, जयराज यादव, रामचन्द ्रयादव, अनवर जमाल, राम प्रकाश चौधरी, दिनेश चौधरी बब्बन, मो. शाद शद्दू, संदीप राजभर, इकबाल अहमद ‘काजू’ सत्य प्रकाश, धु्रवचन्द्र चौधरी, वैद्यनाथ शर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, नरसिंह यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages