<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 22, 2023

demo-image

जयन्ती पर याद किये गये महान क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला खां

01%20(5)

बस्ती। देश को आजाद कराने के लिये अपना सर्वस्व बलिदान कर देेने वाले महान क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला खां को उनकी जयंती पर याद किया गया। रविवार को कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की कुदरहा महिला ब्लाक अध्यक्ष  अनुराधा सक्सेना के संयोजन में कुदरहा ब्लाक के निकट आयोजित कार्यक्रम में विभाग के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि 22 अक्तूबर सन 1900 ई. में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित शहीद गढ़ में मोहम्मद शफीक उल्ला और महरूननिशा के घर  जन्मे अशफाक उल्ला खां ने देश के लिये अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। ऐसे महान क्रान्तिकारियों के बलिदान से ही देश को आजादी मिली और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग की जिला चेयरमैंन कैशर शाहजादी ने कहा कि महान क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला खां जैसे अनेक महान क्रान्तिकारियों की बदौलत देश को आजादी मिली। उनका स्वप्न साकार हो इस दिशा में कांग्रेस निरन्तर प्रयत्नशील है। जयन्ती पर अशफाक उल्ला खां को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से मंजू देवी, रीता साहनी, अनीता, राजिया, सीता, आशा देवी, चान्ती,  निशा, शबनम खातून, जुलेखा खातून, पूजा देवी, आरती, गुजराती, प्रमिला, रूबी, शमा परवीन, फातिमा खातून, रोकाम्या, हसीना खाून, रूकसाना खातून, बशीरून्निशां, राबिया, आश मोहम्मद, तरूण के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages