<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 30, 2024

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है - डॉक्टर राजेश सिंह


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग गोरखपुर में हाकी के जादूगर भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस खास दिन 29 अगस्त को हम 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि  'जो खेलेगा वो खिलेगा।' देश के नागरिक स्वस्थ रहें क्योंकि स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करता हैं और स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है।  2047 में विकसित भारत बनाने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसलिए हम छात्र-छात्राओं से आग्रह करते हैं कि वो एक घंटा निकाल कर अपनी रुचि के मुताबिक कोई भी खेल जरूर खेलें। हॉकी के जादूगर भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती पर 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है। विद्यालय में कुश्ती ,जूडो , कुरास, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक प्रमुख दीपेंद्र सिंह, अरविंद दुबे ,शैल यादव ,रवि निगम सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages