<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 11, 2022

एसडीएम ने धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सुचारू संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं आदि का लिया जायजा

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने तहसील क्षेत्र अन्तर्गत धान क्रय केन्द्र कौलपुर, धान क्रय केन्द्र तुलसीपुर का औचक निरीक्षण करते हुए धान खरीद की स्थिति एवं क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाओं जैसे-तौल यंत्र, नमी मापक यंत्र, बोरियों की उपलब्धता आदि का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान किसान भाईयों से बातचीत कर उनका फीड बैक भी लिया।


उप जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र नन्दौर के क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा मौके पर बंद करते हुए पाया गया, पूछने पर उन्होंने बताया कि वह क्रय केन्द्र बंद कर कही जा रहें थे, इस पर कड़ी नराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी दशा में क्रय केन्द्र सुबह 09 बजे से सांय 05 बजे के बीच बंद नही होना चाहिए। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए नियमानुसार क्रय केन्द्र खोलने और किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए धान क्रय करने के निर्देश दिये।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages